
उत्तर प्रदेश में बीयसपी आगामी १३ मई को अपनी सरकार का तीन साल पूरा कर रही है और तीन साल पूरा होने पर पार्टी की निगाहे आपरेसन क्लीन पर लगी हुई है और पार्टी से आपराधिक छवि वाले नेताओ को बाहर का रास्ता दिखने की तैयारी में है पार्टी का दावा है की उसने अभी तक लगभग ५०० आपराधिक छवि वाले लोगो के बाहर कर चुकी है है बी स पा से आपराधिक तत्त्वों को बाहर निकलने के अभियान की समय सीमा पहले ३० अप्रैल तय थी पर बाद में पार्टी मुखिया ने ये समय बढ़ा लकर १३ मई कर दी है पर दूसरी ओर सियाशी हलको में कयास है की क्या पार्टी बहार निकले जाने वाले अपराधियों की सूचि जारी करेगी ? क्या पार्टी क्लीन करने के लिए मुख़्तार अंसारी के बाद किसी बड़े नेता को भी बाहर का रास्ता दिखाएगी ? १३ मई को संगठन अस्तर पर आपरेसन क्लीन की समीक्षा होगी हलाकि पिछली बार पार्टी से निकले गए लोगो की कोई सूची जारी न करने पर विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल को घेरने की कोसिस कर चुके है हलाकि सूची इस बार भी जारी होगी अभी ये तय नहीं है लेकिन विपक्षी दलों को दिखने के लिए पार्टी कुछ पूर्व मंत्रियो विधायको सांसदों या जिलाध्यक्षो की छुट्टी कर सकती है, मौजूदा सांसद विधायक और मंत्रियो की छुट्टी होने की कम उम्मीद है वैसे अपराधियों के खिलाफ पार्टी मुखिया के चिर परिचित तेवरों को देखते हुए बड़े धमाके की उम्मीद भी की जा रही है
मनीष कुमार पाण्डेय
लखनऊ
